सार्थक सोनी ने पहले ही प्रयास में हासिल किया आईआईएम में चयन, घर पर रहकर की तैयारी

त्रिवेदीगंज: मंगलपुर चौराहा निवासी सराफा व्यवसायी अजय सोनी के पुत्र सार्थक सोनी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन आईआईएम जम्मू में हुआ है। खास बात यह है कि सार्थक ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की और घर पर रहकर ही अपने लक्ष्य की तैयारी की।
सार्थक की सफलता से परिवार में खुशी
सार्थक की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से क्षेत्र का मान भी बढ़ा है। घर पर रहकर तैयारी करते हुए पहले ही प्रयास में चयन हासिल कर सार्थक ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।

