नवोदय विद्यालय में आवेदन कराने में बाराबंकी के इस अधिकारी ने मारी बाजी, जिले में हासिल किया दूसरा स्थान

बाराबंकी: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश यादव को नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वाधिक आवेदन कराने के लिए जनपद में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर नवोदय विद्यालय परिवार, बाराबंकी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों को बेहतर अवसर दिलाने के प्रयासों की सराहना
डॉ. सत्यप्रकाश यादव को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए दिया गया। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही अधिक से अधिक आवेदन कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नवोदय विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
इस उपलब्धि पर नवोदय विद्यालय परिवार ने डॉ. सत्यप्रकाश यादव को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की। जनपद में दूसरा स्थान हासिल करने की इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।

