अमित शाह आज रायपुर में करेंगे तीन बड़े कार्यक्रमों में शिरकत, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6ए, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे वह पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे और वहां से 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनके दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।
एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए वह पंडरी स्थित मंडी रोड पर आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन
अस्पताल का कार्यक्रम पूरा होने के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे के बीच विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद शाम 5:50 बजे पीपल वन से रवाना होकर वह राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे।
राज्योत्सव के समापन समारोह में जारी होगी 33वीं किस्त
केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी।
समारोह समाप्त होने के बाद अमित शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

