Featured Newsधर्म-कर्म

इन तारीखों में जन्मे बच्चे माने जाते हैं बेहद भाग्यशाली, आते ही बदल देते हैं घरवालों की किस्मत

नई दिल्ली। न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्म तारीख का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि कुछ खास तारीखों में जन्म लेने वाले बच्चे न सिर्फ खुद जीवन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं, बल्कि उनके जन्म के साथ ही परिवार की किस्मत भी चमक उठती है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 और मूलांक 7 से जुड़े बच्चे बेहद सौभाग्यशाली होते हैं और कम उम्र से ही अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

किस तारीख में जन्म लेने पर बनता है मूलांक 1 और 7

अंक ज्योतिष के नियमों के मुताबिक, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले बच्चों का मूलांक 1 होता है। वहीं 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 7 माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ये दोनों ही मूलांक बेहद शक्तिशाली और शुभ प्रभाव वाले होते हैं।

मूलांक 1 के बच्चों की खासियत

मूलांक 1 से जुड़े बच्चे बचपन से ही पढ़ाई में तेज होते हैं। ये बच्चे स्कूल और कॉलेज में अच्छे प्रदर्शन के साथ परिवार का नाम रोशन करते हैं। नेतृत्व क्षमता इनमें जन्मजात होती है, जिस कारण ये राजनीति, प्रशासन, सिविल सर्विस, सेना और सरकारी सेवाओं में विशेष सफलता हासिल करते हैं। कहा जाता है कि मूलांक 1 के लोग कम उम्र में ही समाज में पहचान और लोकप्रियता पा लेते हैं।

मूलांक 7 के बच्चों को माना जाता है बेहद लकी

ज्योतिष में 7 नंबर को अत्यंत शुभ और रहस्यमयी अंक माना गया है। मूलांक 7 में जन्मे बच्चे बेहद भाग्यशाली होते हैं और इनके जन्म से ही परिवार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। ये बच्चे आत्मविश्वासी, साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। व्यापार और राजनीति जैसे क्षेत्रों में ये बड़ी सफलता और धन अर्जित करते हैं।

परिवार और समाज में मिलता है विशेष सम्मान

मूलांक 7 के बच्चों का स्वभाव कोमल और व्यवहार सौम्य होता है, जिस कारण ये परिवार के सभी सदस्यों के चहेते बन जाते हैं। समाज में भी इन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ये बच्चे न सिर्फ खुद आगे बढ़ते हैं, बल्कि अपने साथ पूरे परिवार को भी प्रगति के मार्ग पर ले जाते हैं।