वैलेंटाइन डे की ये अनकही बातें, जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
वैलेंटाइन डे सिर्फ रोमांस का दिन नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती के जश्न का दिन भी है। पहली बार किसी के सामने दिल की बात कहनी हो या अपने लव पार्टनर को स्पेशल फील करवाना हो, यह दिन हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन की शुरुआत रोम के संत वैलेंटाइन की याद में हुई थी और आज इसे पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है।
वैलेंटाइन डे पर गुलाब और गिफ्ट का चलन
लोग इस दिन अपने दिल की भावनाओं को जताने के लिए लाल गुलाब या किसी स्पेशल गिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर इस दिन को यादगार बनाते हैं। वहीं कुछ के लिए यह दिन थोड़ा दिल टूटने वाला भी साबित हो सकता है।
फिनलैंड में दोस्ती का दिन
फिनलैंड में वैलेंटाइन डे को “स्तावनपाईवा” यानी मित्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को गिफ्ट्स देकर उन्हें खास महसूस कराते हैं।
जापान में लड़कियां देती हैं चॉकलेट
जापान में वैलेंटाइन डे कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। यहां लड़कियां लड़कों को चॉकलेट देती हैं और कई लोग गुमनाम रूप से कार्ड्स भेजकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं।
पालतू जानवर भी बनते हैं स्पेशल
दुनियाभर में करीब 3 प्रतिशत लोग अपने पालतू जानवरों को भी इस दिन गिफ्ट देते हैं। इस दिन सिर्फ प्रेमियों तक ही सीमित नहीं बल्कि अपने प्यारे पालतू को भी स्पेशल फील करवाया जाता है।
1 बिलियन कार्ड्स का आदान-प्रदान
वैलेंटाइन डे पर लोगों द्वारा कार्ड्स का आदान-प्रदान किया जाता है। कुछ लोग अपने हाथों से कार्ड बनाते हैं, तो बड़ी संख्या में लोग बाजार से खरीदते हैं। अनुमान है कि इस दिन करीब 1 बिलियन कार्ड्स का आदान-प्रदान होता है।
अमेरिका में खुद को बनाते हैं वैलेंटाइन
अमेरिका में करीब 15 प्रतिशत लोग खुद को अपना वैलेंटाइन मानते हैं और खुद को फूल गिफ्ट करके सेलिब्रेट करते हैं। यह एक तरह का सेल्फ लव और आत्म-सम्मान दिखाने का तरीका माना जाता है।
वैलेंटाइन डे न केवल प्यार बल्कि दोस्ती और आत्म-मूल्य की याद दिलाने वाला दिन भी है। चाहे आप किसी के साथ इसे सेलिब्रेट करें या खुद को स्पेशल महसूस कराएं, यह दिन हर किसी के लिए खुशियों से भरा हो सकता है।
