Skip to content
Latest:
  • मोहन यादव 24 नवंबर से जाएंगे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया, निवेशकों के साथ करेंगे अहम बैठकें
  • MP में शिक्षकों को बड़ी राहत, अब स्कूल के समय में नहीं करनी होगी BLO और चुनावी ड्यूटी
  • लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज! 1.24 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1,500 रुपये, जानें पूरा अपडेट
  • नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर भी नहीं मानी हार; तोमन कुमार को 51 लाख, अभिजीत सखूजा को 31 लाख देगी छत्तीसगढ़ सरकार
  • राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी बस्तर की कला, कोंडागांव के 38 शिल्पकारों को द्रौपदी मुर्मू से मिलने का न्योता
The Daily Informer

  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश

मोबाइल खरीदने के बहाने 59,500 रुपये की कथित ठगी, नकद लौटाने के बाद खाते पर लगा होल्ड; पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

October 11, 2026 Avani Patel 58 Views
बैजनाथ जायसवाल

बाराबंकी: जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मोबाइल खरीदने के बहाने कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि ग्राहक ने पहले ऑनलाइन भुगतान कराया, फिर मोबाइल न लेने की बात कहकर पूरी रकम नकद वापस ले ली। इसके कुछ घंटे बाद उसी ऑनलाइन लेनदेन पर आपत्ति दर्ज करा दी गई, जिससे उसके बैंक खाते में 59,500 रुपये होल्ड कर दिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

मोबाइल खरीदने आया, फिर बदला फैसला

शिकायत के अनुसार, ग्राम मोहम्मदपुर निवासी दिग्विजय सिंह की मंगलपुर चौराहे पर आकृति इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल की दुकान है। उनका कहना है कि 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे एक युवक दुकान पर मोबाइल खरीदने पहुंचा। उसने पहले एक मोबाइल पसंद किया और उसके कहने पर एक अन्य व्यक्ति ने 59,500 रुपये गूगल पे के माध्यम से दुकानदार के बैंक खाते में भेज दिए।

दूसरे रंग का मोबाइल मांगा, फिर नकद लौटाने को कहा

पीड़ित के मुताबिक, भुगतान के बाद युवक ने पहले पसंद किया गया मोबाइल लेने से इनकार कर दिया और दूसरे रंग का मोबाइल मांगा। दुकान पर वह उपलब्ध नहीं होने पर उसने लेनदेन रद्द करने और पैसे वापस करने की मांग की। दुकानदार का आरोप है कि ऑनलाइन रकम वापस करने की कोशिश नेटवर्क समस्या के कारण सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उसने 59,500 रुपये नकद लौटा दिए, जिसकी पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।

कुछ घंटे बाद खाते में रकम होल्ड होने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि नकद भुगतान के कुछ घंटे बाद बैंक खाते में 59,500 रुपये होल्ड राशि के रूप में दिखने लगे। बैंक ग्राहक सेवा से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि संबंधित ऑनलाइन लेनदेन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके चलते राशि रोक दी गई है।

ऑडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी होने का दावा

दिग्ग्वजय सिंह का आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया तो पहले उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया गया। बाद में कथित तौर पर आधी-आधी रकम बांटने और शिकायत वापस लेने की बात कही गई। पीड़ित का दावा है कि इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है। इसके अलावा पूरी घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य फोटो-वीडियो भी उपलब्ध हैं।

पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

पीड़ित ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि इस पूरे मामले में कई लोग आपस में मिले हो सकते हैं। उनका कहना है कि खाते पर होल्ड लगने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और खाते से होल्ड हटवाने में मदद की मांग की है।

 

  • मनीष सिसोदिया को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे थे मांग
  • मानसून में भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, 100 दिनों में 3,780 सैलानियों ने की जंगल सफारी

झारखंड

टाटा स्टील और झारखंड सरकार के बीच 33 साल पुराना विवाद खत्म, कंपनी देगी 55.94 करोड़ रुपये
झारखंड

टाटा स्टील और झारखंड सरकार के बीच 33 साल पुराना विवाद खत्म, कंपनी देगी 55.94 करोड़ रुपये

November 13, 2026 Avani Patel

रांची: झारखंड सरकार और टाटा स्टील के बीच सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के जल शुल्क बकाये को लेकर करीब 33 वर्षों

झारखंड के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों को आखिरी अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक ट्रेनिंग पूरी नहीं की तो होगी विभागीय कार्रवाई
झारखंड

झारखंड के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों को आखिरी अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक ट्रेनिंग पूरी नहीं की तो होगी विभागीय कार्रवाई

November 12, 2026 Avani Patel
झारखंड के हर जिले में कैंसर की जांच और इलाज की तैयारी, सदर अस्पतालों में लगेंगी आधुनिक मशीनें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Featured Newsझारखंड

झारखंड के हर जिले में कैंसर की जांच और इलाज की तैयारी, सदर अस्पतालों में लगेंगी आधुनिक मशीनें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

November 11, 2026 Avani Patel
झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिलेगा मुफ्त दुर्घटना बीमा? हेमंत सोरेन सरकार को भेजा गया बड़ा प्रस्ताव
झारखंड

झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिलेगा मुफ्त दुर्घटना बीमा? हेमंत सोरेन सरकार को भेजा गया बड़ा प्रस्ताव

November 11, 2026 Avani Patel

Copyright © 2026 The Daily Informer. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.