हैदरगढ़ में ‘सतीश बजाज सेल्स एंड सर्विस सेंटर’ का हुआ शुभारंभ, पूर्व मंत्री सुरेश पासी समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
हैदरगढ़: विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के मंगलपुर चौराहे पर प्रधान संघ अध्यक्ष शुकुल बाजार सतीश मिश्रा के नवीन प्रतिष्ठान ‘सतीश बजाज सेल्स एंड सर्विस सेंटर’ का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की और प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक सतीश मिश्रा को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों समेत कई लोग रहे मौजूद
उद्घाटन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैदरगढ़ रामदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिवेदीगंज सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, प्रधान भानु बाजपेई समेत कई लोग मौजूद रहे।


इसके अलावा शिवांशु मिश्रा संपादक, बैजनाथ जायसवाल सह संपादक, बीपी तिवारी, अंकित मिश्रा, अरविंद वर्मा और राजेश कुमार समेत पत्रकारिता से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बजाज मास्टर विमल वर्मा, आलोक वर्मा मास्टर, सोनू वर्मा मास्टर सहित अन्य सम्मानित लोगों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर दी गई शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सतीश मिश्रा को प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नया प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


