छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा

रायपुर, 29अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में की जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री गजेन्द्र यादव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा, विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।