मोटापा घटाना है आसान नहीं, इन चीजों से बनाएं दूरी तो तेजी से घट सकता है वजन
नई दिल्ली: वजन कम करना जितना आसान दिखता है, उतना ही मुश्किल यह सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाए बिना हो जाता है। लोग जिम, वर्कआउट और डाइट प्लान फॉलो करते हैं, लेकिन कई बार कुछ गलत खानपान की आदतें उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर का मेटाबॉलिज्म जितना बेहतर होगा, वजन घटाने की प्रक्रिया उतनी ही तेज होगी। वहीं कुछ फूड आइटम्स ऐसे होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं और फैट लॉस की प्रक्रिया प्रभावित करते हैं।
रिफाइंड अनाज और प्रोसेस्ड फूड से बढ़ती समस्या
रिफाइंड अनाज जैसे पास्ता, ब्रेड और पिज्जा का अधिक सेवन वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। इनमें मौजूद अधिक मात्रा में स्टार्च और अन्य तत्व मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक असर डालते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार साबुत अनाज की तुलना में रिफाइंड अनाज शरीर में कैलोरी बर्न करने की क्षमता को कम कर देते हैं, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है।
अल्कोहल का बढ़ता असर मेटाबॉलिज्म पर
अधिक मात्रा में शराब का सेवन भी वजन घटाने की प्रक्रिया में बाधा डालता है। विशेषज्ञों के अनुसार सीमित मात्रा से अधिक अल्कोहल शरीर की फैट बर्न करने की क्षमता को प्रभावित करता है। ज्यादा शराब के सेवन से शरीर में विषैले तत्व बनते हैं, जो पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म दोनों पर असर डालते हैं।
फ्रूट जूस से भी बढ़ सकती है समस्या
अक्सर लोग फ्रूट जूस को हेल्दी विकल्प मानकर पीते हैं, लेकिन इनमें शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इससे शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया प्रभावित होती है और कैलोरी बर्न करने की गति धीमी हो सकती है।
रेस्टोरेंट फ्राइड फूड से बढ़ता वजन
रेस्टोरेंट में मिलने वाले फ्राइड फूड में ट्रांस फैट और हाइड्रोजेनेटेड ऑयल का इस्तेमाल होता है, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा करने के साथ-साथ शरीर में फैट बढ़ाने का काम करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे फूड्स का नियमित सेवन वजन बढ़ने का बड़ा कारण बन सकता है।
फ्रोजन फूड भी हो सकता है नुकसानदायक
फ्रोजन फूड में अक्सर अधिक मात्रा में नमक, शुगर और ट्रांस फैट मौजूद होता है। ये सभी तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और वजन बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। लगातार ऐसे फूड्स का सेवन हेल्दी वेट मैनेजमेंट में बाधा बन सकता है।
