मंझार में कबड्डी के मैदान पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खापुरवा की टीम ने जीती ट्रॉफी और 5100 रुपये की इनामी राशि

बाराबंकी: जिले के त्रिवेदीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मंझार में मंगलवार को एक दिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान सतीश यादव के संरक्षण और सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग विकासखंडों से पहुंची टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और दमखम दिखाया। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
खापुरवा की टीम ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता में देवा, भिटौली, छंदरौली, मंझार, मौलाबाद और जौरास समेत कई स्थानों की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद खापुरवा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, उपविजेता टीम को 2100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाली इन्दई का पुरवा की टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सतीश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। साथ ही, खेल भावना और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है।

कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी रहे मौजूद
प्रतियोगिता में पत्रकार बैजनाथ जायसवाल, पत्रकार अंकित मिश्रा, पत्रकार अंकित यादव, रोजगार सेवक एवं समाजसेवी सरोज यादव और मौलाबाद के भीमसेन वर्मा, मास्टर आनंद वर्मा, मास्टर इंद्रवीर सिंह , मास्टर महेंद्र यादव, धारा लक्ष्य समाचार पत्र के संपादक सुधीर शर्मा, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष राम सजीवन यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

