Featured Newsसामान्य ज्ञान

पानी पीते ही हो सकती है मौत! दुनिया का यह अनोखा जीव बिना पानी पिए ही रहता है जिंदा

नई दिल्ली: धरती पर मौजूद इंसानों, जानवरों और पेड़-पौधों के लिए पानी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। यही वजह है कि कहा जाता है ‘जल ही जीवन है’। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा जीव भी है, जिसे पानी पीने की जरूरत नहीं पड़ती। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि यदि यह जीव पानी पी ले तो उसकी जान भी जा सकती है।

दुनिया के हर जीव की अपनी अलग विशेषता होती है। कुछ अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं तो कुछ अपनी अनोखी जीवनशैली के कारण चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक है कंगारू रैट, जिसकी खासियत जानकर लोग हैरान रह जाते हैं।

कंगारू रैट का मुख्य भोजन बीज होते हैं। इन्हीं बीजों से उसे शरीर के लिए जरूरी नमी और पानी मिल जाता है। इसी वजह से उसे अलग से पानी पीने की आवश्यकता नहीं पड़ती और वह बिना पानी पिए भी अपना जीवन सामान्य रूप से जी सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कंगारू रैट की किडनी बेहद प्रभावी तरीके से काम करती है और उसके शरीर में पानी की बचत करती है। इसकी किडनी अत्यधिक गाढ़ा मूत्र बनाती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। माना जाता है कि पानी पीने से उसके शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और आवश्यक पोषक तत्व बाहर निकल सकते हैं। यही कारण है कि यह जीव स्वाभाविक रूप से कभी पानी नहीं पीता।

कंगारू रैट चूहों की एक विशेष प्रजाति है, जो मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तानी इलाकों में पाई जाती है। यह कंगारू की तरह लंबी छलांग लगाने में सक्षम होता है और बताया जाता है कि महज एक सेकेंड में करीब पांच मीटर तक की दूरी तय कर सकता है। अपनी अनोखी शारीरिक बनावट और जीवनशैली के कारण यह जीव दुनिया के सबसे दिलचस्प जीवों में गिना जाता है।