लखनऊ व्यापार मंडल में अमिताभ श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ व्यापारियों की घर वापसी, सैकड़ों कारोबारी संगठन से जुड़े
लखनऊ: भूतनाथ स्थित वेवियन रेस्टोरेंट में मंगलवार को ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव, दीपक चौहान, संतोष त्रिपाठी और आशीष शर्मा ने लखनऊ व्यापार मंडल में दोबारा वापसी की। इस दौरान पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
अमिताभ श्रीवास्तव के साथ दीपक चौहान, संतोष त्रिपाठी, कृष्णवीर सिंह, आशीष शर्मा, गौतम सिंह, सूरज यादव, अक्षय जायसवाल, अनुज सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, रजनीश टोडरिया, अभिषेक राय, धर्मेंद्र तिवारी, सिद्धार्थ जैन, शशि प्रताप सिसोदिया, राहुल शर्मा, मनोज सिंह, शुभम पांडे, सुधीर कुमार, अभिजीत सिंह, हेमेंद्र सिंह, विशाल चौहान, मनु शुक्ला, दीपक शुक्ला, विक्की दयालानी, निखिल विशनानी, अमन बक्शी, निखिल तोलानी, तरुण वाधवानी, दीपक अग्रवाल, गौरव बाजपेई, रोहित राठौर, शिवम पटेल, विशाल अग्निहोत्री और शिवमूरत समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली।

अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत उनकी एकजुटता है और सभी को एक मंच पर रहकर अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए।
घर वापसी से संगठन को मिलेगी नई मजबूती: देवेंद्र गुप्ता
ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने अमिताभ श्रीवास्तव की वापसी को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
देवेंद्र गुप्ता ने यूपीआई लेन-देन पर किसी भी तरह का शुल्क लगाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और डिजिटल भुगतान व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार से यूपीआई लेन-देन को पूरी तरह निःशुल्क बनाए रखने की मांग की।
‘लालफीताशाही और प्रशासनिक उत्पीड़न से व्यापारी परेशान’
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अमिताभ श्रीवास्तव को अपना छोटा भाई बताते हुए उनकी वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनके संगठन में लौटने से व्यापार मंडल और मजबूत हुआ है।
अमरनाथ मिश्र ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में लालफीताशाही और कुछ सरकारी अधिकारियों की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे बंधुआ मजदूर हों, जबकि उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर व्यापारी अपनी जायज मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष और आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने नगर निगम की जियो टैगिंग व्यवस्था को लेकर भी व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
अतिक्रमण और ई-रिक्शा की अव्यवस्था से बाजार प्रभावित: अमरनाथ मिश्र

अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शहर में अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालन को लेकर स्पष्ट नीति नहीं होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर बाजारों के कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आवाज जनप्रतिनिधियों तक पहुंचने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में संगठित होकर संघर्ष करना ही प्रभावी विकल्प है।
व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी बाजारों के व्यापारियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
वरिष्ठ महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि अमिताभ श्रीवास्तव के दोबारा संगठन में शामिल होने से व्यापार मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बीच अमिताभ श्रीवास्तव का व्यापक जनाधार और लंबा अनुभव संगठन को मजबूत करेगा। उनके सक्रिय सहयोग से व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
‘व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, फिर भी सबसे अधिक उपेक्षित’
कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन इसके बावजूद सबसे अधिक उपेक्षा भी इसी वर्ग की हो रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की जटिल प्रक्रियाओं, अनावश्यक नोटिसों और प्रशासनिक उत्पीड़न के कारण व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जुलूस के रूप में पूरे बाजार का भ्रमण भी किया। अंत में उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने तथा व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अमरनाथ मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, पवन मनोचा, उमेश शर्मा, उत्तम कपूर, जिला महामंत्री अरविंद पाठक, नितिन जैन, अभिषेक सिंह चौहान, सतनाम सिंह, मनीष वर्मा, अभिषेक गुप्ता, चिराग जाखोड़िया, ऋषी मेहरा, रिक्कू यादव और विशाल चौरसिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

