Latest:
Featured Newsउत्तर प्रदेश

बाराबंकी में सैकड़ों साल पुराना श्रीराम मंदिर बदहाल, दीवारें गिरने लगीं; ग्रामीणों ने की जीर्णोद्धार की मांग

बैजनाथ जायसवाल

बाराबंकी के सिरौली गौसपुर विकासखंड के कस्बा इचौली में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन श्रीराम मंदिर इन दिनों बदहाली का सामना कर रहा है। रखरखाव के अभाव में मंदिर की दीवारें गिरने लगी हैं और आस्था का यह प्राचीन केंद्र धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।

मंदिर की हालत देखकर ग्रामीणों में चिंता

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से मंदिर के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसके चलते मंदिर की इमारत जर्जर होती जा रही है। मंदिर की मौजूदा स्थिति को लेकर स्थानीय भक्तों और ग्रामीणों में चिंता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की जीर्णोद्धार की मांग

स्थानीय भक्त विशाल यादव, गुड्डू जायसवाल समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से प्राचीन श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था के साथ-साथ संस्कृति और विरासत से भी जुड़ा हुआ है।

शासन तक आवाज पहुंचाने की अपील

ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर की बदहाल स्थिति पर ध्यान देने और इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। लोगों ने मंदिर की स्थिति को सामने लाने के लिए इस आवाज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की है।