LPU हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; UP और राजस्थान से जुड़े तार
पंजाब : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक राजस्थान और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है।
राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी योगेश अपूर्वा और उत्तर प्रदेश निवासी आदित्य के रूप में हुई है। दोनों को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में पुलिस इससे पहले नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुल 20 लोगों को मामले में नामजद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फाइटर जेट पर चढ़ने वाले व्यक्ति की भी हुई पहचान
वहीं, यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर स्थित MiG-23UM फाइटर जेट पर चढ़ने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उसे मंडी से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी है।


