19 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा दिन
Lucknow: जानिए 19 अप्रैल 2025 का राशिफल क्या कहती है आपकी राशि
♈ मेष (Aries)
आज अनावश्यक भाग-दौड़ से बचें, तभी बेहतर निर्णय ले पाएंगे। पुराने सपने सच हो सकते हैं। मेल-मिलाप से काम निकलने की उम्मीद है। कार्यों में सहजता रहेगी, जिससे प्रगति होगी। कोई प्रिय वस्तु या नया परिधान मिल सकता है। पूर्व निर्धारित योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी।
🔢 शुभ अंक: 2, 4, 6
♉ वृष (Taurus)
आज आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाना फायदेमंद रहेगा। आमदनी और खर्चे में संतुलन बना रहेगा। सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और माता पक्ष से सहयोग मिलेगा। लाभकारी कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
🔢 शुभ अंक: 5, 7, 9
♊ मिथुन (Gemini)
उम्मीद के मुताबिक कार्यों में सफलता को लेकर थोड़ी शंका बनी रहेगी। जल्दबाज़ी से बचें। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। महत्वपूर्ण कार्य आज ही निपटा लें। व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। काम का दबाव बना रहेगा।
🔢 शुभ अंक: 3, 6, 8
♋ कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र में तरक्की और मन में प्रसन्नता दोनों एक साथ आएंगे। व्यस्तता के कारण आराम में कटौती करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लाभ के रुके हुए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में नई दिशा की शुरुआत हो सकती है।
🔢 शुभ अंक: 1, 5, 9
♌ सिंह (Leo)
दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव रहेगा। नैतिक सीमाओं का ध्यान रखें। पुरानी गलतियों का पछतावा हो सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। मेहमानों का आगमन संभव है। सरकारी मामलों से लाभ और संपत्ति से जुड़ी खुशी मिल सकती है।
🔢 शुभ अंक: 4, 7, 8
♍ कन्या (Virgo)
मन प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद या खेती में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नई योजनाओं पर विचार होगा और आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगे। चिंता का माहौल दूर होगा।
🔢 शुभ अंक: 5, 8, 9
♎ तुला (Libra)
जिन्हें आप अपना समझते हैं, वही आज पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकते हैं। बिजनेस ट्रिप फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। अधीनस्थों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। समय थोड़ा विपरीत हो सकता है।
🔢 शुभ अंक: 4, 6, 7
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक संकट से राहत मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
🔢 शुभ अंक: 1, 4, 7
♐ धनु (Sagittarius)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और उनका फल भी मिलेगा। पुरानी मेहनत आज लाभ दे सकती है। काम की बाधाएं दूर होंगी। आंतरिक और बाहरी सहयोग मिलेगा। विवादों से दूर रहकर अपने कार्यों पर ध्यान दें।
🔢 शुभ अंक: 2, 4, 5
♑ मकर (Capricorn)
परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपनी आदतों और योजनाओं की समीक्षा करें। मानसिक अशांति और वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना जीवन में नई दिशा दे सकती है।
🔢 शुभ अंक: 3, 5, 6
♒ कुंभ (Aquarius)
कोई शुभ कार्य सकारात्मक परिणाम देगा। कार्यों की अधिकता के बावजूद मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। व्यापार में वृद्धि और धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बनी रहेगी। रुकावटों के बाद लाभ मिलने की संभावना है।
🔢 शुभ अंक: 4, 6, 7
♓ मीन (Pisces)
परिवार या दोस्तों से मिलन का योग है। मौज-मस्ती का दिन रहेगा, साथ ही व्यापार में तरक्की की संभावना है। स्वास्थ्य सुधरेगा और ज्ञान में वृद्धि होगी। उच्च वर्ग के लोगों का साथ मिलेगा। अनावश्यक दौड़-धूप से बचें।
🔢 शुभ अंक: 2, 5, 7